बालाघाट: लगातार मूसलाधार बारिश से मुख्यालय से जरेरा गांव के मध्य पुल उफान पर, रास्ता बंद
भारी बारिश का सबसे अधिक असर मुख्यालय से जुड़े जरेरा गांव में 3 जुलाई की सुबह 8 बजे देखने को मिला, जहां पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण गांव का संपर्क मुख्यालय से पूरी तरह टूट गया है। पुल पर तेज बहाव होने से आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि वे जलमग्न मार्गों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें।