ज्ञानपुर: डीघ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निकाली महिला जागरूकता रैली
मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत डीघ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली। शुक्रवार को लगभग दस बजे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डीघ की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली। गांव में भ्रमण कर छात्राओं ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सहित अन्य जरूरी सहायता से संबंधित हेल्प लाइन की जानकारी ग्रामीणों को दी।