शाजापुर: दुपाड़ा में पांच दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति, संत रविदास जी की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
शाजापुर जिले के दुपाड़ा में सोमवार से चल रहे पांच दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ की विधि विधान पूर्णाहुति हुई । और नवनिर्मित मंदिर में पूरे हर्षोल्लाह के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज में सामाजिक समरसता के प्रतीक संत रविदास जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।इस धार्मिक आयोजन का समापन भंडारे के साथ किया गया।