बनमनखी: वज्रपात से भैंस की मौत, कई घरों के बिजली उपकरण भी जल गए
जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौलखी पंचायत के वार्ड संख्या 7 में मंगलवार की देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात से एक भैंस की मौत हो गई। वहीं आसपास के कई घरों में बिजली उपकरण, तार और मीटर जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या 7 निवासी संजय यादव की भैंस घर के दरवाजे पर बने शेड में बंधी हुई थी। देर रात तेज आंधी और बारिश