बेरमो: भीषण गर्मी में 7 दिनों के हाहाकार के बाद बिजली बहाल, सीसीएल ने लगाया नया ट्रांसफार्मर
Bermo, Bokaro | Jun 12, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में पिछले 7 दिनों से जारी भीषण बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया है।आज शुक्रवार को समय लगभग साढ़े 10 बजे बताया गया कि सीसीएल प्रबंधन ने 630 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाकर जारंगडीह बाजार,12 नंबर इलाके सहित कई जगह में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।