रावतसर पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से शुक्रवार को प्रेस नोट के जरिए मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त रोही गन्धेली में अवैध दो लीटर हथकढ़ शराब सहित मदनलाल बावरी निवासी गन्धेली रावतसर को गिरफ्तार किया है। रावतसर पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।