सागर नगर: निगमायुक्त ने राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे से मवेशी जब्त कराए, कहा- हफसिली पशु मेला क्षेत्र में लगाएं पशु बाजार
नगर निगम द्वारा सागर शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने की दिशा में अभियान जारी है। बुधवार सुबह 9 बजे निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे अवैध रूप से लाए गए मवेशियों का निरीक्षण कर सभी मवेशियों को कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई कराई।निगमायुक्त ने बताया कि हफसिली में डेयरी विस्थापन स्थल पर टीन शेड सहित पशु मेला क्षेत्र तैयार किया गया है।