पत्थलगांव: बागबहार में तेज रफ्तार कार पलटी, तीन युवक घायल; कार के नीचे दबे युवकों को घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया
बागबहार थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार हुंडई एक्सटर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा लुड़ेग-सुरंगपानी मुख्य मार्ग पर काडरों पुलिया के आगे मोड़ के समीप रात करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर कई मीटर दूर जाकर पलट गई और उसमें सवार युवक कार के नीचे दब गए। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोट