आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव से 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद
Arrah, Bhojpur | May 11, 2025 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव से रविवार के शाम एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।