आरा: धनगाई थाना के समीप गिट्टी लदे कंटेनर चालक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, कंटेनर चालक की मौके पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 11, 2025 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के रहने वाले कंटेनर चालक ने धनगाई थाना के समीप खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।धनगाई थाना पुलिस के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों को सूचित कर बुलाकर शव को सौंप दिया गया।