नवगछिया: विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद शुरू हुई नाव-स्टीमर व्यवस्था
नवगछिया के विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद महादेवपुर घाट पर गंगा पार कराने के लिए प्रशासन ने दो स्टीमर और 10 से अधिक नावों की व्यवस्था की है। स्टीमर से यात्रा निःशुल्क रखी गई है। वहीं निजी नावों के लिए किराया तय किया गया है। 12 वर्ष से कम बच्चों के लिए 25 रुपए, अन्य यात्रियों के लिए 50 रुपए, बाइक का 50 रुपए और साइकिल का 20 रूपये तय किया है