मुरैना नगर: गेहूं पंजीयन में गड़बड़ी पर मुरैना कलेक्टर का सख्त एक्शन,10 समिति प्रबंधकों को नोटिस,2 दिन में जवाब नहीं तो कार्रवाई तय।
मुरैना जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन में अनियमितताएं मिलने पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने 10 समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी को दो दिन में लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर अभियोजन, ब्लैकलिस्ट और पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।