आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में भाजपा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगंबर झा ने की वहीं मंच संचालन का कार्य मुकुंद प्रसाद यादव ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।