मथुरा: वृन्दावन के आनंद वाटिका से थार चोरी के मामले में चार चोरों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की महिंद्रा थार बरामद
थाना वृन्दावन इलाके के कैलास नगर कट से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर आनंद वाटिका क्षेत्र से 7 जनवरी की रात को चोरी हुई महिन्द्रा थार बरामद की है। मामले में बरेली की महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।