हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में तीसरे बड़े मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन, विधायक ने सब्जी काटकर किया प्रसाद तैयार
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन किए गए। इन आयोजनों में सुबह से ही भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और श्रीरामचरितमानस का पाठ किया गया। इसके बाद हनुमान जी महाराज को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ हुआ। ये कार्यक्रम कुम्हरावां, सैदनपुर, सादुल्लापुर, ढेड़िया सहित कई गांव में आयोजन हुआ