जसवंतनगर: पीएस पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्राओं का सम्मान, अटल व नवोदय परीक्षा में सफलता पर विद्यालय में मनाया गया उत्सव
पीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह में छात्राएं कनक व मान्यता को अटल व नवोदय परीक्षा में सफलता पर सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं को शील्ड, माला व मिठाई देकर उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने सफलता को विद्यालय की गुणवत्ता से जोड़ा। उन्होंने बताया कि पहली बार शुरू हुई कोचिंग में ही अच्छा परिणाम मिला। मुख्य अतिथि डायरेक्टर रहे।