इटावा: इटावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक्सपायरी इंजेक्शन ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल, सीएमसी ने जांच के दिए निर्देश
Etawah, Etawah | Jan 9, 2026 जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई। यहां हार्ट अटैक और गंभीर हालत में लाए जाने वाले मरीजों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन एक्सपायर डेट के पाए गए। मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने जांच के आदेश देते हुए जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने की बात कही है।