विदिशा नगर: सिंधी कॉलोनी की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में उठाई सड़क और जर्जर पेड़ की समस्या
सिंधी कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में स्थित एक पुराना और कमजोर पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही वर्षों से खराब पड़ी सड़क और जलभराव की समस्या से भी लोग परेशान हैं। बारिश के दौरान सड़क पर एक से दो फीट तक पानी भर जाता है