सुल्तानपुर: वलीपुर में निर्जला एकादशी पर पीपी इंटर कॉलेज में समाजसेवी ने कराया भंडारा
सुल्तानपुर के तहसील बल्दीराय क्षेत्र में निर्जला एकादशी के अवसर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर के मुख्य द्वार पर समाजसेवी जितेंद्र मिश्र जीतू के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। आज दिनांक 7 जून शनिवार दोपहर 2 बजे से भंडारे में वलीपुर बाजार के निवासियों और क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया।