सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया ईद-उल-अजहा पर्व, सुरक्षा हेतु डीएम-एसपी रहे मौजूद
सुल्तानपुर में ईद-उल अजहा का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार को 10 बजे शहर के घरहां स्थित ईदगाह में शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ ने नमाज़ अदा कराई। हजारों लोगों ने देश की सलामती के लिए दुआएं मांगी। नमाज़ के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।कार्यक्रम में डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी समेत कई अधिकारी