खरौंधी: चंदनी में सीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, डिज्नी 11 बनी चैंपियन
खरौंधी के चंदनी गांव में आयोजित सीपीएल सीजन-5 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बैटिंग करते हुए फाइनल मैच की शुरुआत कराई। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांव के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए