बनमनखी: भाइयों ने बड़े भाई की हत्या की, दोनों गिरफ्तार; हथियार और खून लगे कपड़े बरामद
बनमनखी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव में बड़े भाई की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार, दबिया, लाठी, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शैलेश प्रीतम ने बताया कि रविवार अहले सुबह सूचना मिली थी कि मखनाहा गांव में दो भाइय