पटियाली: कादरगंज गंगा में डूबे युवक का शव तीसरे दिन भी नहीं मिला, सर्च ऑपरेशन जारी
कादरगंज गंगा घाट पर 30 मार्च को डूबे पटियाली निवासी 18 वर्षीय सत्यम का शव तीसरे दिन भी नहीं मिला। सत्यम स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया था। पुलिस, गोताखोर और प्रशासन स्टीमर से लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन 1 अप्रैल शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने सूचना मिलने पर तुरंत थाने को सूचित करने की अपील की है।