गोगरी: पचौत गांव में पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला, पत्नी ने थाने में की शिकायत
Gogri, Khagaria | Jun 15, 2026 बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौत गांव निवासी उत्तम कुमार के पत्नी नंदनी कुमारी ने सोमवार की शाम पांच बजे थानाध्यक्ष को आवेदन देकर ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए दहेज मांगने एवं नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक उसका विवाह डेढ़ वर्ष पहले हुई थी एवं वह मां बाप विहीन है। चाचा-चाची ने उसका विवाह किया ।