जबेरा: ग्राम पंचायत सुरई में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दो भवनों का किया भूमि पूजन
Jabera, Damoh | Mar 31, 2026 जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरई मैं दो भवनों की सौगात मिली है जिसमें ग्राम सुरई में 25 लाख रुपए व हरदुआ में 24 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा जिसका आज मंगलवार की शाम 4 बजे मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भूमि पूजन किया।ग्राम के सरपंच सत्येंद्र सिंह सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।