कामां थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी के निर्देशन में 1930 पर मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। कार्यवाही का प्रेस नोट मंगलवार रात 8 बजे पुलिस ने किया जारी।