रायबरेली: शहर के जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी
जिला कारागार में,एक हत्या के मामले में,12 जुलाई 2024 से,बंद गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले,एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,रविवार को जेल अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि,मृतक बंदी का बाथरूम में पैर फिसलने से वह,चोटिल हो गया था।जिसे जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।