जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से तीन को थाना स्तर से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।