राजगढ़: लावारिस नवजात शिशु को जिला अस्पताल से बाल कल्याण समिति को सौंपा गया
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 60 दिन पहले सुनसान इलाके में मिले नवजात बच्चे को राजगढ़ जिला अस्पताल के SNCU वार्ड से स्वस्थ होने के बाद शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष साकेत शर्मा को सौंपा गया। इस दौरान जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।