बरियातु: बुकरु ग्राम: माता-पिता की फटकार से नाराज़ युवक ने खाया जहर
बारियातू थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुकरू ग्राम में शुक्रवार की सुबह 9 बजे माता-पिता द्वारा फटकार लगाए जाने पर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान बुकरु ग्राम निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र बबलू यादव के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां डॉ अशोक कुमार द्वारा उसका इलाज किया गया।