पिछोर: भौंती पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की, 2100 लीटर गुड़ का लहान नष्ट किया और 60 लीटर हाथ भट्टी की शराब ज़ब्त की
आज रविवार को दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना भौती के ग्राम सलैया के रानी घाटी नाला में हाथ भट्टी की कच्ची शराब एक युवक द्वारा बनाते हुए मौके से पुलिस ने 60 लीटर देशी कच्ची हाथ भट्टी की शराव जप्त और 2100 लीटर गुड का लहान मौके पर नस्ट किया।आरोपी के विरुद्ध वापसी पर से थाना भौती पर अप.क्र.46/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।