मंडीदीप के सतलापुर स्थित भव्य सिटी निवासी नारायण सिंह सोनी के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित थे। परिजनों की शिकायत पर सतलापुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और नारायण सिंह सोनी को वृंदावन से सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और थाना प्रभारी सहित पूरी टीम का सम्मान किया।