भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला में शुक्रवार की अहले सुबह बड़ी वारदात सामने आई है। उपेन्द्र हैम्ब्रम भैंस चराने घर से पश्चिम बांध पर गया था। इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधियों ने भैंस छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने धारदार हथियार से उसके सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।