दमोह: कुटुम्ब न्यायालय में 5 मामले हुए निराकृत, जिला न्यायालय का मामला
Damoh, Damoh | Mar 8, 2025 कुटुम्ब न्यायालय के समक्ष लंबित 05 प्रकरणों में पति-पत्नि के द्वारा समझाईश दिये जाने के बाद दोनों पक्ष साथ-साथ रहने को तैयार हुये और अपने प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत किया गया। ऐसे पक्षकारों के द्वारा एक दूसरे को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अपने प्रकरणों का अंत किया। ऐसे पक्षकारों को न्याय वृक्ष के रूप में फलदार पौधों का वितरण किया गया