दमोह: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट में दीदी कैफे का पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने किया उद्घाटन
Damoh, Damoh | Mar 8, 2025 दमोह आज शनिवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कलेक्ट्रेट में महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं उन्होंने कलेक्ट्रेट में बनाए गए दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारंभ किया। और कैफे का भ्रमण कर बधाईयां देकर जमकर सराहना की।