चक्की: चीनी लेने गई युवती का 5 दिन बाद बोरे में सड़ा-गला शव मिला, अगले माह थी शादी
Chakki, Buxar | Feb 21, 2026 चक्की थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चुन्नी डेरा गांव निवासी बालिगेश्वर यादव की 26 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुनीता 16 फरवरी की शाम घर से चीनी लाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।