खरगोन जिले में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट लगातार सही साबित हो रहा है। पिछले 24 घंटे से शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से जहां तालाब, नदियां और अन्य जलस्त्रोत लबालब होने लगे हैं, वहीं किसानों को सिंचाई से राहत मिली है। दूसरी ओर कई निचले इलाकों में जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।