अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा पर टोल कर्मी की मौत के संबंध में सीओ अशोक सिंह ने दी जानकारी
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा पर तैनात एक कर्मी की मौत के संबंध में सीओ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोल कर्मी की हालत बिगड़ गई थी इस पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।