बांसवाड़ा: तलवाड़ा में सेवानिवृत्ति पर सीबीईओ रघुनंदन वर्मा का भव्य अभिनंदन समारोह
तलवाड़ा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ब्लाक तलवाड़ा जिला बांसवाड़ा में सेवाएं देकर सेवानिवृत हुए सीबीईओ रघुनंदन वर्मा की सेवानिवृत्ति पर ब्लॉक के समस्त प्रतिनिधियों द्वारा लोधा स्थित न्यू लुक संस्थान परिसर में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार वर्मा अभिनंदन पत्र देकर, साफा बांधकर, शाल ओढाकर, स्वागत किया गया।