गढ़वा: नामधारी कॉलेज गढ़वा में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम व डिस्पैच सेंटर का आयुक्त और जिला उपायुक्त ने किया निरीक्षण
Garhwa, Garhwa | Mar 21, 2024 प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा व गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुरुवार को गढवा स्थित श्री सदगुरू जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम, डिस्पैच सेंटर एवं मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही इसके बेहतर रखरखाव करते हुए पदाधिकारियों को सदुपयोग के निर्देश दिए गए।