गढ़वा: गढ़वा पुलिस अधीक्षक के द्वारा इंटरस्टेट चेक पोस्ट का किया गया निरीक्षण
Garhwa, Garhwa | Mar 21, 2024 पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के द्वारा गढ़वा श्री बंशीधर नगर,बिलासपुर एवं खोखा इंटर-स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण गुरुवार को किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के द्वारा मादक पदार्थ, अवैध शराब, अस्पष्ट अत्यधिक धनराशि तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं के अवैध परिवहन पर सभी वाहनों की जाँच हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।