गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग नाहर चौक के पास मोटरसाइकिल एवं कार की टक्कर में एक युवक की मौत
Garhwa, Garhwa | Mar 21, 2024 गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग नाहर चौक के पास मोटरसाइकिल एवं कार के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर साव का पुत्र मनदीप कुमार 35 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया गया कि मृतक मनदीप कुमार गढ़वा में माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करता था।