महोली: नेरी के पास सड़क पर जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए घायल
Maholi, Sitapur | May 12, 2026 जनपद के पिसावा इलाके के नेरी गांव के पास सड़क पर जा रहे मां बेटे को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और मां बेटे तीन लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने भी अवस्था के चलते घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।