सुसनेर: शहर में मोहर्रम पर्व को लेकर तैयारियां तेज: सुरक्षा और सफाई व्यवस्था के लिए शहर काजी ने थाने व नप को सौंपा ज्ञापन
2 दिवसीय मोहर्रम पर्व को लेकर बुधवार दोपहर 1 बजे शहर काजी नवाब खान ने मुस्लिम समाज के साथ पुलिस थाने पहुंचकर TI अक्षय सिंह बेस को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही डग रोड़ स्थित नप कार्यालय में भी एक आवेदन दिया गया। शहर काजी ने बताया कि 25-26 जून को मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। इतवारिया इलाके से मुख्य जुलूस निकाला जाएगा। इसमे सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था की जाए।