कहरा: गयाजी में तैनात SI अनुज कश्यप का फंदे से लटका मिला शव, गांव में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई
गयाजी में तैनात SI अनुज कश्यप का शुक्रवार को फंदे से लटका शव मिला था। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को उनके गांव वनगांव लाया गया। जहां गार्ड ऑफ अनॉर देकर अंतिम विदाई दी गई। वही इस घटना से मृतक दारोगा के परिवार में कोहराम मचा है। सभी ने इसे सुसाइड नही हत्या बताया और इसकी CBI से जांच की मांग की। 2019 बैच के दारोगा अनुज कश्यप को गयाजी जिला में पोस्टिंग मिला था।