जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मानिक चौक स्थित एक कपड़े की थोक दुकान में मंगलवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग 25 लाख रुपये का तैयार माल जलकर नष्ट हो गया। दुकान राजेंद्र प्रसाद के पुत्र अरविंद कुमार की है, जो मूल रूप से दूधुरा गांव के निवासी हैं।