कुडू: वट सावित्री व्रत पर कुडू में सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की
Kuru, Lohardaga | May 16, 2026 कुडू प्रखंड क्षेत्र में अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने शनिवार सुबह लगभग 10 बजे श्रद्धा और भक्ति के साथ वट सावित्री व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। वट सावित्री पर्व को लेकर जिलेभर में बरगद के पेड़ों के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटी। सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा करते हुए कच्चा धागा बांधा और अपने पति की दीर्घायु तथा सुख-समृद्धि की कामना की।