हुज़ूर: कांग्रेस कार्यालय भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और MLA आरिफ मसूद ने की PC, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
Huzur, Bhopal | May 25, 2025 मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य के मंत्री कुंअर विजय शाह को लेकर कांग्रेस ने रविवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। राजधानी भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विजय शाह के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है|