बेंगाबाद: तेलोनारी में पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी गांव में शनिवार को 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तेलोनारी निवासी अताउल अंसारी के इकलौते पुत्र मो. जमरूद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।