पीलीभीत: जगदीशपुर गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में बताया जा रहा है कि ग्रामीण खेत पर गेहूं की बुवाई कर रहे थे। इस दौरान गन्ने के खेत से एक बाघ निकल आया। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और मौके से काम छोड़कर खिसक लिए। बताया जा रहा है कि कुछ देर के बाद बाघ चकमार्ग पर चहलकदमी करता हुआ जंगल की ओर चला गया। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।